कानपुर-जमाअत इस्लामी हिन्द द्वारा हुमायूं बाग़ में प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ जिसमें जमाअत इस्लामी हिन्द द्वारा ईद के पर्व को लेकर पत्रकारों संग संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मोहम्मद नईम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जमाअत इस्लामी हिन्द द्वारा सभी पत्रकारों को ईद उल फितर की शुभकामनाएं एवं बधाई दी उन्होंने बताया कि ईदुल फितर का पर्व रमजानुल मुबारक के एक माह के रोजे पूरे होने पर अल्लाह ताला की तरफ से एक उपहार ईदुल फितर के रूप में दिया गया है यह अपने हृदय में ईशमय की शक्ति को बढ़ाने की खुशी को दर्शाता है ईद पर्व का हमारे भारतीय समाज में हमेशा अहम रोल रहा है यह विभिन्न धर्मो मजहबों के बीच संवाद, सहिष्णुता एवं आपसी सम्मान बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी रहा है परन्तु अफसोस एवं खेद का विषय यह है कि अब इन पर्वो पर वैसा वातारण नहीं रहा जैसा कि पूर्व में रहा है पर्व हमेशा से हमारे देश में आपसी भाई चारे एवं दोस्ती का माध्यम रहें है लेकिन इधर कुछ समय से देश में कुछ तत्वों द्वारा समाज में दूसरे सम्प्रदाय के प्रति असहिष्णुता, नफरत, एवं नीचा दिखाने की प्रवृत्ति का रूझान बढ़ता जा रहा है यह खेद का विषय एवं निंदनीय भी है और समाज के ताने बाने को बिखेरने का कार्य कर रहा है इससे हर इंसाफ पसंद नागरिक चाहे वह किसी भी धर्म का हो विचलित होना स्वाभाविक है लेकिन आज भी देश में बड़ी संख्या में सम्भ्रांत एवं न्यायप्रिय लोगो की है जो हार मानने को तैयार नहीं है और इस विषम स्थिती को बदलने के लिये प्रयासरत है इसी परिप्रेक्ष्य में जमात-ए-इस्लामी हिन्द कानपुर अपने शहर के मीडिया के और लोगों को ईद के इस त्योहार पर अपनी खुशियों में शामिल करना चाहती अपना सन्देश आपके माध्यम से शहर के निवासियों को ईद की शुभकामनाएं एवं सामाजिक सदभाव को पुनः स्थापित करने का संदेश देना चाहती है प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से मोहम्मद नईम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जमाअत इस्लामी हिन्द, मोहम्मद आलम नगर अध्यक्ष, मोहम्मद अशफाक मीडिया प्रभारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
जमाअत इस्लामी हिन्द द्वारा ईद के मौके पर पत्रकारों संग संवाद का आयोजन