कानपुर।कर्मचारी संयुक्त संघ नगर निगम, विकास प्राधिकरण जलकर विमान कानपुर के तत्वाधान में मोतीझील परिसर कानपुर में आपसी सौहार्द का प्रतीक होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।जिसकी अध्यक्षता धीरज कुमार व संचालन संजय वर्मा ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह त विशिष्ट अतिथि अभय पाण्डेय, सचिव समस्त अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही केडीए उपाध्यक्ष द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह पर्व अपनी संस्कृति सभ्यता की याद दिलाती है तथा एक दूसरे का जोड़ने की सीख प्रदान करता है नीरज कुमार ने बताया कि आपसी सौहार्द का प्रतीक होली मिलन से जोड़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियों द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम में धीरज कुमार, संजय वर्मा किशन लाल सुदर्शन, मनोज रक्सेल, प्रेम मिश्रा, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, केशव मिश्रा, नीरज दीक्षित, एजाज अंसारी, नीरज मल्होत्रा, बबलू ठाकुर, मान पाडेय, रामजी चौरसिया, विकास भारती, विकास गुप्ता, विकास श्रीवास्तव अतुल सोनकर, संजय, संजीव यादव, भूप सिंह, अमित वर्मा, संतोष, रमेश प्रजापति, विजय श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, अंकुर पाल, अजय गौतम, राजीव अवस्थी, पूजा मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
कानपुर विकास प्राधिकरण मे मनाया गया होली मिलन समारोह