मनीष गुप्ता
कानपुर-दलित, पिछड़ा, उपेक्षित, अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा, उत्तर प्रदेश के द्वारा “सिद्दीक – फैजे- आम” इंटर कालेज मखनिया बाजार कानपुर नगर में “रोजा अफ्तार” का आयोजन किया गया। रोजा अफ्तार के उपरांत हाफिज सगीर अहमद ने नमाज अदा करायी रोजा अफ्तार में देश में अमन शांति बनी रहे इस हेतु दुआ की गई देश में साम्प्रदायिक सद्भाव एवं भाईचारा बने रहने की दुआ भी की गई उक्त रोजा अफ्तार का कार्यक्रम दलित, पिछड़ा, उपेक्षित, अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा द्वारा विगत 20 वर्षो से अनवरत रूप से किया जा रहा है, जिसका आयोजन सामाजिक सौहार्द की वृद्धि हेतु गैर मुस्लिम शिक्षकों द्वारा किया जाता है।रोजा अफ्तार में मुख्य रूप से महासभा के प्रादेशिक अध्यक्ष राजेश गौतम, महासचिव प्रधानाचार्या मोइनुल इस्लाम, शफीकुरहमा जुबैर अहमद, भुवनेश भूषण, डा. महादेव, दूधनाथ, राजेश संखवार रुआब खान, उत्तम कुमार, रणजीत कुमार, दाबर इकबाल, जहीरुल इस्लाम, पीयूष गौतम, अखिलेश गौतम, शकील अहमद अंसारी, मो० आजिम, मो. अकरम, मो. इकबाल सिद्दीकी, अकमल जमील आदि उपस्थित रहे।
दलित, पिछड़ा, उपेक्षित, अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा द्वारा “रोजा अफ्तार” का हुआ आयोजन