काकादेव में प्रभु भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन

महाशिवरात्रि के पावन अवसर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा हरि गर्ल्स हॉस्टल आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र , काकादेव में प्रभु भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

कानपुर/महाशिवरात्रि के पावन अवसर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा हरि गर्ल्स हॉस्टल आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र , काकादेव में प्रभु भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग फर्रुखाबाद आश्रम से स्वामी श्री प्रकाशानंद जी द्वारा रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया।

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के मीडिया कोऑर्डिनेटर पुनीत अवस्थी ने बताया आर्ट ऑफ लिविंग समाज मे जीवन जीने की कला सीखने के साथ ही लोगो विशेषकर हमारे युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने का कार्य भी बड़ी कुशलता एवं सरलता से कर रही है।

रुद्राभिषेक में जहाँ आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक, सदस्य उपस्थित थे वही बड़ी संख्या में भक्तों का समिल्लित होना इस बात का प्रतीक है कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था अपने प्रयासों समाज को सही दिशा में प्रेरित करने में पूर्णतयः सफल हुई है।

आर्ट ऑफ लिविंग के वशिष्ठ शिक्षक श्रीमती प्रमिला जी, सरोज नागरथ जी, रेनू टंडन जी, कविता तिवारी जी,शुभा पाण्डेय,सुप्रिया विद्यार्थी जी,अनीता जायसवाल जी,माला टंडन जी, भूपेंद्र सिंह जी कीर्ति सिंह जी, मयंक गुप्ता जी संजना पाठक रुद्रा अभिषेक में उपस्थित रहे और निरंतर कानपुर शहर में प्रयासरत है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद