कानपुर।
मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल किदवई नगर, कानपुर के प्रांगण में बबल बैश कार्निवाल बाल मेला का आयोजन किया गया। शुभारंभ ईश वंदना से हुआ। कार्निवाल में पफिस किंडरगार्टेन के नन्हें मुन्नों ने बड़े ही जोश के साथ अपनी कला, प्रतिभा प्रदर्शन करके सबका मनोरंजन किया। मंच पर गीत-नृत्य के साथ ही विद्यालय के प्रांगण में विभिन्न स्टाल लगाए गए। फैशन फीस्टा गेम्स बूथ जहाँ खेल जीतने पर गिफ्ट भी दिए गए। मनपसंद लजीज स्वादिष्ट व्यजनों का बच्चों, अभिभावको एवं शिक्षकों ने जमकर आनंद उठाया और फोटो भी खिंचवाई। बबल बैश मेला/उत्सव प्रधानाचार्या डॉ० वीना साइलस जी, चेयरमैन श्री यशराज आनंद साइलस एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती दीक्षा साइलस की देख-रेख में संपन्न हुआ। विद्यालय की अन्य दोनों शाखाएँ-कोयला नगर, कृष्णा नगर भी उपस्थित थीं। अंत में उपप्रधानाचार्या ने सभी को सहृदय धन्यवाद दिया।