मनीष गुप्ता
कानपुर। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर यू सी मेमोरियल फाउंडेशन की तरफ से काकादेव स्थित श्री साईं मंदिर में भव्य खिचड़ी दान एवं कम्बल वितरण का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रोहित सक्सेना वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अखिल भारतीय सनातन परिषद (निरंजनी अखाड़ा) विशिष्ट अतिथि श्री गुरु सिंह सिख सभा के प्रधान सिमरन जीत सिंह, एवं पूर्व विधायक सतीश निगम जी उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति की अध्यक्ष श्री मती वंदना निगम का विशेष सहयोग रहा यू . सी. मेमोरियल फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव ने सबको मकर संक्रांति की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं समाज में निर्धन परिवार के बच्चे एवं महिलाओं को जो आर्थिक,रूप से कमजोर एवं असमर्थ है उनके बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कार्य कर रहीं है उन्होंने दूसरों को भी इस तरह के कार्यों के जरिए जागरूक करने की अपील की फाउंडेशन के अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज के निर्धन एवं असहाय लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचना है जो इससे वंचित हैं। संस्था समय समय पर ऐसे बहुत सारे सामाजिक कार्य भी करती रहती है कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू शक्ति सेना के अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला, मुस्कुराए कानपुर के संस्थापक सुधांशु राय, डॉ कविता अरोरा, बिरजू शर्मा , महिला मोर्चा की युवा नेता एडवोकेट मीनाक्षी गुप्ता, प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ कामायनी शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती मृदुला शुक्ला , हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के संस्थापक आदित्य पोद्दार जी एवं अन्य उपस्थित रहे।