खिचड़ी व खीर भोज हिन्दू मुस्लिम एकता का देता है संदेश

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है खिचड़ी व खीर भोज।

मोहम्मद आजाद खान ने 38 वर्ष पूर्व शुरू किया था यह आयोजन।

जिले के सभी राजनीतिक दल व सामाजिक संगठन के लोग होते हैं शामिल।

कानपुर। शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क बगिया में होने वाला खिचड़ी व खीर भोज हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश देता है। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए वीरेश्वर महादेव समिति के वरिष्ठ सदस्य वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि खिचड़ी व खीर भोज कार्यक्रम की शुरुआत 38 वर्ष पूर्व मोहम्मद आजाद खान ने छोटे स्तर पर किया था। आज यह आयोजन बड़े स्तर पर होता है जिसमें जिले के सभी राजनीतिक व सामाजिक संगठन के लोग शामिल होते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में स्थित वीरेश्वर मंदिर में गायत्री मंत्र उच्चारण व ब्रह्म बाबा की पूजा से प्रारंभ होकर 11 कन्याओं के पैर पूजकर होती है। हजारों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। इस आयोजन में सभी धर्मो व वर्गों का सहयोग मिलता है। कानपुर के अन्दर ये अपने आप में अनोखा आयोजन है जिसमें आपसी भाईचारा सामाजिक एकता की मिशाल पेश करता है।
उक्त अवसर पर श्री वीरेश्वर महादेव समिति की तरफ से क्षेत्रीय विधायक माननीय सुरेन्द्र मैथानी जी का पगड़ी, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से संस्थापक श्री मो0 आजाद, कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र सिन्हा-पप्पू, अध्यक्ष महेन्द्र सिंह चैहान ने स्वागत किया।
आज के कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट गुलाब वर्मा ने किया और कार्यक्रम के संयोजक सुरेन्द्र सिन्हा पप्पू, संस्थापक मोहम्मद आजाद खान, अध्यक्ष महेंद्र सिंह चैहान, महामंत्री चन्द्रपाल सिंह (सोनू), मिंटू बाजपेयी, जमशेद आलम, रिंकू, नौशाद मंसूरी, उदित नारायण सिंह चैहान, इंद्रदेव विश्वकर्मा, आलम अंसारी, दयाशंकर शर्मा, वीरेन्द्र कुमार, कुमारी अल्पना, विकास सिंह, अरविन्द सिंह, गौरव त्रिपाठी आदि ने अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया।
भवदीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद