श्रीमद् देवीपुराण भागवत कथा के अवसर पर निकली गई भव्य कलश यात्रा

कलश यात्रा में 351 महिलाओं ने कलश सहित 1000 भक्तों ने किया प्रतिभाग

कानपुर-श्री रामनवमी महोत्सव कमेटी (जानकी परिवार) लाठी मोहाल कानपुर द्वारा कानपुर नगर में प्रथम बार भव्य श्रीमद् देवीपुराण भागवत कथा का आयोजन एवं शुभारंभ माँ तपेश्वरी देवी मन्दिर से भव्य शोभायात्रा (कलश यात्रा) के साथ प्रारम्भ हुई इस शोभायात्रा में सबसे पहले मुख्य बैनर, बैंड, गणेश जी, रामलला जी झांकी व भजन मंडली द्वारा सुन्दर मधुर भजनों के रसपान करते हुए लगभग 1000 भक्त व 351 कलश लिये हुए महिलाएं नृत्य करती हुएं चल रही थी अन्त में जगत जननी माँ दुर्गा का स्वरूप की भव्य झांकी अपनी अनुपम छटा बिखेर रही थी ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे नवरात्र में माँ धरती पर उतर आई हो, जगह-जगह लोगो ने माँ दुर्गा जी की भोग व आरती की व शोभायात्रा का भक्तो ने व सामाजिक संस्थाओं जगह-जगह स्वागत किया शोभा यात्रा का विभिन्न मार्गो से भक्तों ने घरों की छत से पुष्प वर्षा की पूरा वातावरण नवरात्र वाला हो गया था शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से भ्रमण करती हुई कथा स्थल श्री रामलीला भवन मेस्टन रोड़ में पहुंची जहां माता रानी का भोग, आरती पूजन कर मां को दरबार में स्थापित करके श्री आचार्य श्री मंजेश कृष्ण शास्त्री द्वारा कथा प्रारम्भ की गई शोभायात्रा में प्रमुख रूप से विधायक सुरेश अवस्थी, सलिल विश्नोई, सभासद अमित गुप्ता व कमेटी के मुख्य पदाधिकारी बाल किशन ओमर, अशोक गुप्ता, जयकृष्ण गुप्त, विनोद शुक्ला, रामचन्दर गुप्ता संरक्षक जय किशोर गुप्ता, अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, महामंत्री आलोक ओमर, मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष तरूण गुप्ता, सरजू प्रसाद गुप्ता, अलंकार ओमर, सन्तोष कुमार शुक्ला, शोभायात्रा संयोजक गोविन्द ओमर श्री रामनवमी महोत्सव कमेटी जानकी परिवार की अध्यक्षा प्रीती गुप्ता, मंत्राणी उपासना गुप्ता, कोषाध्यक्षा स्वीटी गुप्ता सहित कमेटी व जानकी परिवार के सभी सदस्यगण सदस्या व क्षेत्रिय लोग शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद