डीपीएस किदवई नगर में क्रिसमस कार्निवल आयोजित

कानपुर।

डीपीएस किदवई नगर में क्रिसमस कार्निवल’ का आयोजन यादगार रहा। सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों शिक्षको और अभिभावकों ने मिलकर इस पर्व को सामूहिक रूप से मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने क्रिसमस के संदेश को फैलाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की। जिससे वातावरण में जोश एवं उत्साह का संचार हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि दिल्ली पब्लिक स्कूल की निर्देशिका श्रीमती रचना मेहरोत्रा के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने क्रिसमस के सच्चे संदेश शांति प्रेम और समृद्धि पर प्रकाश डाला और बच्चों को इस पर्व के माध्यम से समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शन थे। छात्रों ने विशेष रूप से नृत्य गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से क्रिसमस के उत्सव का जश्न मनाया। सिल्वर बेल्स और हैप्पी क्रिसमस जैसे लोकप्रिय नृत्य प्रदर्शन ने सभा में उपस्थित सभी लोगों का मन को मंत्र मुग्ध कर दिया। साथ ही साथ बच्चों द्वारा क्रिसमस का रोल और जॉय टू द वर्ड जैसे प्रसिद्ध क्रिसमस गीतों के प्रस्तुतिकरण दिया गया। बच्चों ने अपने अभिनव और नृत्य से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया और एकता का संदेश दिया कि हम सब मिलकर प्रेम और सौहार्द की दिशा में काम करें।
परिसर में एक भव्य क्रिसमस ट्री स्थापित किया गया। जिसे बच्चों ने रंग बिरंगी रोशनियों और सजावटी वस्तुओं से सजाया। वहीं बच्चों के प्रिय सांता क्लॉज भी उपस्थित थे। सांता क्लॉज ने बच्चों से मिलकर उन्हें उपहार दिए और उनके साथ चित्र खिंचवाएं। मुख्य आकर्षण आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी रही। जिसमें बच्चों द्वारा बनाई गई कई आकर्षक वस्तुएं थी। कार्यक्रम में विभिन्न ‘फूड स्टॉल’ भी लगाए गए। जिसका बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लुफ्त उठाया। अंत में विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस श्रीमती अलका जोशी ने मुख्य अतिथि रचना मेहरोत्रा एवं अभिभावकों को धन्यवाद दिया और क्रिसमस की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा- “आज का यह आयोजन हमें यह याद दिलाता है कि हम जो भी करते हैं उसमें दूसरों के लिए भी खुशियां बांटें। इस पर्व का असली संदेश सिर्फ उपहारों में नहीं है। बल्कि दूसरों की मदद करने उनका साथ देने और समाज में खुशियां फैलाने में है। हम सभी को मिलकर इस दुनिया को बेहतर बनाने की कोशिश करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद