उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के खिलाफ वीरेन्द्र कुमार के पास पहुंचे दिव्यांगजन

मुख्य सेविका व लेखपाल पद के दिव्यांगो को नौकरी देने से आयोग कर रहा है मना

विज्ञापन में जारी दिव्यांग कोटे की रिक्तियों पर हो नियुक्ति वरना प्रदेश व्यापी आन्दोलन – वीवीरेन्द्र कुमार

कानपुर| अभी लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांगजन को नियुक्ति मिली नही वहीं मुख्य सेविका पद पर अस्थि दिव्यांगों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने नियुक्ति देने से मना कर दिया है| जबकी अस्थि दिव्यांगों के लिए आयोग ने विज्ञापन जारी किया था| पीडित दिव्यांगों ने दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव व राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार से इस अन्याय की शिकायत की है और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है|
आज दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव व राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने मुख्य सेविका व लेखपाल अभ्यर्थियों की शिकायत पर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को पत्र लिख कर अस्थि दिव्यांगजन को नौकरी से वंचित करने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है| उन्होने कहा कि आयोग अस्थि दिव्यांगों के साथ सरकारी नौकरियों में अन्याय कर रहा है | इसे किसी कीमत पर बरदास्त नहीं किया जायेगा।
वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि विज्ञापन में दिव्यांग कोटे के तहत अस्थि दिव्यांगों की रिक्तियां गजट की गयी थी| अब नियुक्ति देने से मना किया जा रहा है| उत्तर प्रदेश में आयोग मन मानी कर रहा है| इसके विरोध मे जल्द ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के कार्यालय में आन्दोलन शुरू किया जायेगा|
आज दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव व राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार से मिलने वालों में मुख्य सेविका अभ्यर्थी कमलेश ( फिरोजाबाद ) , नीतु गौतम, पिंकी यादव ( वाराणसी), लेखपाल अभ्यर्थी ओमकार (कन्नौज) उमा पटेल (फतेहपुर) तेगबहादुर ( देवरिया) राजेश मौर्या ( मऊ) शामिल थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद