कानपुर।
श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास द्वारा उत्तर क्षेत्र के संरक्षक मण्डल एवं दायित्व धारकों की एक प्रेसवार्ता, बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में सम्पन्न हुई। श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के अध्यक्ष डा० उमेश पालीवाल ने बताया कि गीता संदेश मानव श्रृंखला निमाण दिनांक 11 दिसम्बर 2024 दिन बुधवार दोपहर 11 बजे की जायेगी। इस वर्ष गीता जंयती सप्ताह कार्यकम, 5 दिसम्बर से प्रारम्भ होगा। 5 दिसम्बर को गीता संगोष्ठियां होंगी 6 दिसम्बर को गीता जंयती सम्पर्क अभियान एवं आमन्त्रण मुहिम होगा, 7 दिसम्बर शनिवार को सपरिवार सामूहिक गीता पाठ एंव गीता स्वाध्याय संकल्प दिवस मनाया जायेगा। 8 दिसम्बर रविवार को मन्दिरों, विद्यालयों, लाईब्रेरियों आदि में गीता स्थापना होगी। 9 दिसम्बर सोमवार समस्त विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान गीता पाठ आयोजित होंगे, 10 दिसम्बर मगलवार गीता जंयती पूर्व संध्या को पूरे शहर प्रान्त में दीपोत्सव किया जायेगा एवं 11 दिसम्बर 2024 बुधवार को प्रदेश व्यापी गीता संदेश मानव श्रृंखला का निर्माण होगा।उत्तर क्षेत्र की अध्यक्ष डा० रोचना विश्नोई ने कहा कि गीता जंयती ” साप्ताहिक कार्यक्रम” को तैयारी हमारे समस्त कार्यकर्ता बन्धु पूरे जोश के साथ कर रहे है।
उत्तर क्षेत्र के महामंत्री डा० उमेश सिन्हा ने बताया कि पूरे उत्तर क्षेत्र के समस्त विद्यालर्या, मन्दिरों एवं विभिन्न सामाजिक एव व्यापारिक संगठनों से निरन्तर सम्पर्क करके उन्ह गीता जंयती के साप्ताहिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।उत्तर क्षेत्र के उपाध्यक्ष राकेश शंकर त्रिपाठी ने बताया कि सक्रिय सदस्यगण दिन-प्रतिदिन क्षेत्र के समस्त अर्पाटमेन्ट एवं रिहायशी कालोनियों में सम्पर्क करके गीता स्वाध्याय एवं विशाल मानव श्रृंखला हेतु जागरण अभियान चला रहे है।
कमल त्रिवेदी ने कहा कि गीता कर्म करने की प्रेरणा देती है गीता के संदेशो को अपने जीवन में अपनाकर एक अच्छे राष्ट का निर्माण कर सकते है अतः समाज में सभी को गीता के संदेशों को आत्मस्राव करना चाहिय।इस अवसर पर परमानंनद शुक्ल, अमित अग्रवाल, उमेश निगम, सुमनलता त्रिवेदी, अनुराध वाष्नेय, डा० मनोज प्रजापतिआदि गणमान्य उपस्थित रहें।
गीता जंयती सप्ताह कार्यकम, 5 दिसम्बर से प्रारम्भ होगा
