नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि सभा का भव्य आयोजन

कानपुर। शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर द्वारा देश के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135 वीं जयंती के पावन अवसर पर अपनी गौरवमई परंपरा को अक्षुण्य रखते हुए पूर्व की भांति इस वर्ष भी कलेक्टर गंज घंटाघर स्थित नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि सभा का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में जहां प्रतिमा को गंगाजल से नहलाकर सुवासित पुष्पों से सुसज्जित करके संपूर्ण नेहरू वाटिका को रंग-बिरंगे गुब्बारे तिरंगे झंडे झंडी से आकर्षक ढंग से सजाया गया। वहीं आयोजित पुष्पांजलि सभा में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव दरियाबादी ने पंडित नेहरू को 19वीं शदी का अलौकिक एवं चमत्कारी देशभक्त महापुरुष बताते हुए कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए रखी गई आधारशिला के साथ ही विश्व शांति के लिए पंडित नेहरू द्वारा प्रतिपादित सह अस्तित्व के शाश्वत सिद्धांतों को श्रेष्ठतम एवं कारगर बताते हुए वर्तमान समय में विश्व के विभिन्न अंचलों में व्याप्त युद्ध उन्माद को समाप्त करने के लिए आज भी प्रासंगिक है। जिन्हें अपना कर विश्व में शांति एवं सद्भाव का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार यादव ने तथा संयोजन वार्ड अध्यक्ष सुशील तिवारी व नगर सचिव संजय बाथम ने किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  पवन गुप्ता,मदन मोहन शुक्ला, शंकर दत्त मिश्रा, दिलीप शुक्ला, सुनील राठौर, लल्लन अवस्थी, दिलीप बाजपेई, महेश मेघानी, रामगोपाल उत्तम ,रवि शंकर तिवारी, राम लखन ओमर, महेंद्र भदोरिया, विमल गुप्ता, संजीव मिश्रा, दीपक त्रिवेदी ,कमल जायसवाल के जी गुप्ता, तनवीर आलम खां मंटू, आतिफ रहमान , आर के त्रिपाठी ,हाजी अफजाल, सैमुअल लकी सिंह, मनोज दुबे पिंकू ,जितेंद्र ब्रह्म,आशुतोष शुक्ला ,मुन्ना खान, शांतनु दीक्षित, आशुतोष शुक्ला रामेंद्र शर्मा, छोटू जायसवाल, कपिल जैसवाल ,भोला भट्ट ,सुनील ओमर, दिनेश शुक्ला, सुरेश अग्रहरि, पप्पू शुक्ला, विजय त्रिवेदी बाबा ,विजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद