पुलिस लाईन लेकर आई थी पुलिस
पुलिस लाईन मे 6 घण्टे चली लम्बी बार्ता के बाद 12 नवम्बर को मुख्यमंत्री से मुलाकात का मिला समय
प्रदेश व्यापी आन्दोलन स्थगित
कानपुर| राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार की गिरफ्तारी की सूचना पाते ही दिव्यांग पार्टी के कार्यकर्ता उत्तेजित हो गये और।पुलिस लाईन के बाहर वीरेन्द्र कुमार को रिहा करो के नारे लगाने लगे। पुलिस वीरेन्द्र कुमार को पुलिस लाईन बार्ता के लिये लेकर आई थी। 6 घण्टे चली लम्बी बार्ता के बाद 12 नवम्बर को मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय निर्धारित होने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रस्तावित आन्दोलन को स्थगित कर दिया गया।
वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि शासन प्रशासन दिव्यांगजन के प्रति गम्भीर नहीं है| जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ रहा है| शासन के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांगजन को नियुक्ति पत्र न मिला, दिव्यांगजन को नौकरी, रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी न मिली तो 15 नवम्बर से पुन: आन्दोलन शुरू किया जायेगा|
आज प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, गोमती वर्मा, दिलीप कुमार, महेश चन्द शाहु, अनुराधा गुप्ता, मनोज त्यागी, सत्य प्रकाश शुक्ला, सोनी, पुजा आदि शामिल थे ।