गांधी व्यक्ति नहीं विचार है.गांधी संदेश पदयात्रा का आयोजन

कानपुर, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा गांधी संदेश पदयात्रा घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा पर डॉ.सुमंत गुप्ता नरेश महेश्वरी सुरेश गुप्ता अजय गुप्ता कार्यक्रम संयोजक विनोद गुप्ता ने माल्यार्पण एवं पूजन कर के प्रारंभ किया गांधी चित्रपर खादी सूत की माला पहनाई गई काफी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल थे गांधी संदेश पदयात्रा घंटाघर नयागंज बिरहाना रोड होते हुए गांधी प्रतिमा फूलबाग पर पुष्पांजलि की गई पदयात्रा में सलिल बिश्नोई अमिताभ बाजपेई विधायक विकास गुप्ता विधायक फतेहपुर पंकज गुप्ता विधायक उन्नाव ने उत्साह के साथ पदयात्रा में सहभागिता की सड़क के दोनों तरफ वैश्य समाज के उप वर्गों व पार्षदों ने पदयात्रा में चल रहे अतिथियों व चित्र पर पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया विकास जायसवाल पार्षद अमित गुप्ता पार्षद आदर्श गुप्ता पार्षद पवन गुप्ता पार्षद ने पदयात्रा में बढ़-चढ़ हिस्सा लिया युवा वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों को अंग वास्तु व माला पहनकर स्वागत किया डॉ.सुमंत गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रतिमा स्थल पर संबोधित करते हुए कहा गांधी व्यक्ति नहीं विचार थे गांधी ने कहा था कि पाप से घृणा करो पापी से नहीं यह बात गांधी जी ने कही है सुरेश गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा बापू की जयंती हमें बापू के आदर्शों को याद दिलाती है गांधी जी ने अपने संबोधन में एक बार कानपुर की तुलना मुंबई के औद्योगिक प्रगति से की थी रमेश चंद्र गुप्ता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने कहा कि गांधी जी की अंतिम बार 22 जुलाई 1934 को कानपुर आए थे उन्होंने दलितों को मंदिरों में प्रवेश दिलाने के लिए सनातनियों से शास्त्रार्थ किया इसका नतीजा यह हुआ कि अधिकांश मंदिरों के द्वार दलितों के लिए खुल गए थे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेश गुप्ता रामेश्वर लाला भैया धर्म प्रकाश गुप्ता रमेश गुप्ता रवि गुप्ता श्री कृष्ण बब्बू प्रमोद बॉर्डर अखिलेश गुप्ता किशन केसरवानी बलराम गुप्ता वंदना गुप्ता विनायक पोद्दार सरोज गुप्ता अलका गुप्ता गीता गुप्ता स्वतंत्र अग्रवाल मनोज गुप्ता पूर्व पार्षद रतन अग्रवाल एडवोकेट चंकी गुप्ता विजय माहेश्वरी अशोक अग्रवाल मार्वल विजय गुप्ता मार्बल राम शंकर गुप्ता कुंज बिहारी गुप्ता अलंकार ओमर आदि लोग उपस्थित हुए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद