कानपुर शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर द्वारा देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल का 80वां जन्मदिन समारोह कांग्रेस मुख्यालय, तिलक हाल, में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जहां केक काटकर व मिष्ठान वितरण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई वहीं उनके उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से प्रार्थना की गई। उन्होंने अपने गौरवमई कार्यकाल में जहां विभिन्न मंत्रालय में रहकर कार्य किया वहीं कानपुर नगर के विकास में अभूतपूर्व योगदान देकर विकास पुरुष कहलाए।
कार्यक्रम का संयोजन दिलीप शुक्ला ने किया वह संचालन दादा शंकर दत्त मिश्रा जी ने किया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने श्री प्रकाश जायसवाल के जन्मदिवस पर उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा कि निकट भविष्य में उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव कांग्रेस जनों को मिलता रहेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेंद्र मिश्र बब्बू ,मदन मोहन शुक्ला, पवन गुप्ता,दिलीप शुक्ला, नरेश त्रिपाठी ,अतहर नईम , डॉ आर के जगत,आमोद त्रिपाठी,पी एस बाजपेई,अनूप श्रीवास्तव ,कैलाश पाल,लल्लन अवस्थी, मनोज त्रिवेदी,संजय त्रिपाठी बबलू, हीरालाल निषाद, शकील मंसूरी,आतिफ रहमान, गुफरान अहमद चांद,नरेंद्र चंचल ,विनय जायसवाल, अरविंद जायसवाल, कपिल जैसवाल ,रमेश विद्यार्थी, मानेश दीक्षित,राधेश्याम कश्यप, चंद्रमणि मिश्रा,राजलक्ष्मी सिंह,रूपा, सुषमा पंत,रुचि सिंह रजनी ,ज्योति,शांतनु दीक्षित,सुरेंद्र भदौरिया आदि ने जोरदार हर्षल ध्वनि के बीच श्री प्रकाश जयसवाल के उत्तम
स्वास्थ की कामना के साथ जीवन को सुखद बनाने की कामना के साथ दीर्घायु होने की कामना की।
श्री प्रकाश जायसवाल जी का 80वां जन्मदिन समारोह धूमधाम से मनाया गया
