कानपुर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में सिख धर्म के विरुद्ध दिए गए बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा गुरुद्वारा कीर्तन गढ़ गुमटी नंबर 5 के बाहर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया पुतला दहन से पूर्व पुतले की जूते चप्पल से पिटाई की गई। कार्यक्रम का संयोजन सिमरनजीत सिंह चन्नी सह संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया पुतला दहन में प्रमुख रूप से सिख पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह पम्मी, गुरुद्वारा बाबा नामदेव के अध्यक्ष नीतू सिंह ,सिख वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह छाबड़ा विक्की अजीत सिंह छाबड़ा, गुरुद्वारा सरसया घाट के मुख्य सेवादार रमिंदर सिंह रिंकू,कमलदीप दीप सिंह मंडल प्रभारी आनंद मिश्रा,वा गुमटी के भारी संख्या मेंसिख वा पंजाबी भाईयो ने भाग लिया।
पुतला दहन के बाद हुई सभा में सभी वक्ताओं ने एक सुर में कहा हम कांग्रेस द्वारा 1984 में दिए गए जख्मों को भूले नहीं है।सिख धर्म और उसकी महान परंपराओं को अपमानित करने वालो को कड़ा सबक सिखाया जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा राहुल गांधी का फूका गया पुतला
