कानपुर उत्तर प्रदेश सरकार बाल विकास एवम पुष्ट आहार मंत्री बेबी रानी मौर्या का सीसामऊ विधान सभा के महिला मोर्चा सम्मेलन में ओंकारेश्वर विद्यालय जवाहर नगर में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सरोज सिंह ने की। सम्मेलन की मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्या ने संबोधित करते हुए कहा मोदी जी ने महिला शक्ति वंदन अधिनियम को लाकर देश की प्रदेश की आधी आबादी को सशक्त बना दिया।आज उत्तर प्रदेश की योगी जी की सरकार महिलाओं का उत्पीड़न करने वालो को पाताल से भी ढूंढ कर सबक सिखा देती है। सपा सरकार में सिर्फ जमीनों पर कब्जे होते थे महिला दलित पीड़ित शोषित के विरुद्ध अपराध होते थे।हिंदुओ को जातियों के आधार पर बांटने का काम होता था। उन्होंने मातृ शक्ति का आवाहन करते हुए हुए कहा महिला जो जिम्मेदारी ले लेती उसको पूरा कर के ही मानती है।आप सभी आज से अभी से भारतीय जनता पार्टी को जिताने का संकल्प ले कर घर जाए।जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने कहा की अब महिला के विरुद्ध अपराध करने वाले की जगह सीधे जेल में है।सपा के नेता महिला के प्रति जब अपराध होते थे तो बोलते थे लड़के है गलती हो जाती है।दीपू पांडे ने कहा हम हिंदू है हम मातृ शक्ति में मां दुर्गा का स्वरूप देखते है ।उन्होंने आहवाहन किया सीसामऊ उपचुनाव में एक भी घर न छूटे जिसमे हमारी पार्टी के सदस्यता अभियान से हर घर की महिला सदस्य बने।मंच पर प्रमुख रूप से राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक नीलिमा कटियार, कमलावती सिंह, अनिता गुप्ता पूनम कपूर, अवधेश सोनकर,मंडल प्रभारी आनंद मिश्रा थे।कार्यकर्म में प्रमुख रूप से पुस्पा तिवारी,गुंजन शर्मा, सीमा तिवारी,आरती सिंह,लवली सक्सेना,सुधा सिंह, सुमन वर्मा आदि उपस्थित थे।यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने दी।
महिला मोर्चा सम्मेलन जवाहर नगर में हुआ संपन्न
