मण्डलीय सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित

कानपुर देहात

गजनेर कानपुर देहात मंडल में आयोजित मण्डलीय सदस्यता अभियान 2024 कार्यशाला कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान एवं उत्तरप्रदेश कैबिनेट मंत्री राकेश सचान मुनीश बाजपई संजय सिंह चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्मदत्त सिंह नीरज मिश्रा कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी के संस्थापक सौरभ शुक्ला सभी सेक्टर संयोजक अमरजीत सिंह दीपू अवस्थी उपेन्द्र अवस्थी विकास मिश्र शिशु नारायण मिश्र केशव राजावत विनय सिंह राजेन्द्र सिंह पुत्तन दीपक मिश्रा सौरभ सिंह परमार सुशील मिश्र उपस्थित रहें। अपने संबोधन में कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी के डायरेक्टर सौरभ शुक्ला ने बताया कि बीजेपी डाट ओआरजी के माध्यम से सदस्य बना जा सकता है। इन नई तकनीकों से वंचित व्यक्ति के लिए फिजिकल फॉर्म भरकर सदस्य बनने का पुराना तरीका भी जारी रहेगा। एक सितंबर से शुरू होने वाली सदस्यता अभियान की प्रक्रिया 10 नवंबर तक चलेगी। एक सितंबर से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान का पहला चरण और एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दूसरा चरण चलेगा। इसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा। एक नवंबर से 10 नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता का रजिस्टर तैयार किया जायेगा। सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद सांगठनिक चुनावों की प्रक्रिया शुरू होगी जो मंडल, जिला से लेकर राज्य स्तर चलेगी। सौरभ शुक्ला ने बताया कि भाजपा का सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी होगा। इसका मूल उद्देश्य भाजपा की राष्ट्र प्रथम की विचाराधारा का जनता के बीच विस्तार करना है।श्री शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि अपनी स्थापना के समय से ही भाजपा का उद्देश्य कभी राजनीतिक सुख हासिल करना नहीं रहा बल्कि मां भारती को वैभव तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करना रहा और इसीलिए भाजपा देश की दूसरी 1500 पार्टियों से अलग है। आगे यह उन्होंने कहा कि मां भारती की वैभव गाथा से जुड़ने की इच्छा रखने वाला हर जाति हर वर्ग और हर धर्म के लोग भाजपा के सदस्य बन सकते हैं।डायरेक्टर सौरभ शुक्ला ने महिला मोर्चा से लक्ष्मी सिंह की पूरी टीम को धन्यवाद देकर ग्राम प्रधान बीडीसी गजनेर मंडल के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओ को कोटि कोटि धन्यवाद दे उनका आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पिछली बार से भी अधिक सदस्यों को जोड़ने और पार्टी को मजबूत बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद