*👉ऑपरेशन विजय की इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा की तैयारियों में युद्ध स्तर पर जुटे योद्धा लगातार हो रही बैठकें*
*👉कानपुर नगर पदाधिकारियों के साथ ऑपरेशन विजय सुप्रीमो ने किया विचार विमर्श 15 अगस्त निर्धारित तिथि से शुरू होगी यात्रा*
*👉15 अगस्त को इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा हेतु ऑपरेशन विजय सुप्रीमों ने अपने सभी पदाधिकारियों को कानपुर आने का किया आह्वान*
*👉ऑपरेशन विजय के सभी जिलों के योद्धा 15 अगस्त से शुरू इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा हेतु पूरे जोश के साथ तैयार- शिवमंगल सिंह*
*👉निर्धारित तिथि 15 अगस्त से यू पी के सभी 75 जिलों में कानपुर से ऑपरेशन विजय की शुरू होगी इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा*
गैर राजनीतिक, देश व्यापी, देश के कई महामहिमों सहित भारत के प्रधानमंत्री द्वारा सराहनीय ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ युद्ध स्तरीय अभियान चलाकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व से उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पहुंचने वाली “इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा” शुरू करने का फैसला किया है। जिसकी तैयारियाँ ना सिर्फ कानपुर ऑपरेशन विजय मुख्य कार्यालय में बल्कि ऑपरेशन विजय के उत्तर प्रदेश में स्थापित सभी जिला कार्यालयाें में युद्ध स्तर पर चल रही हैं व ऑपरेशन विजय के जिलाध्यक्ष लगातार अपनी जिला कार्यकारिणी एवं योद्धाओं के साथ बैठकें कर यात्रा को ना सिर्फ सफल बल्कि ऐतिहासिक बनाने के लिए एड़ी से छोटी तक का जोर लगा रहे हैं।
जिसके तहत कानपुर नगर के जिला अध्यक्ष राधेश्याम यादव अपनी जिला कार्यकारिणी एवं कानपुर नगर के योद्धाओं के साथ ऑपरेशन विजय मुख्य कार्यालय राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी से मिलने पहुंचे जहां उन्होंने ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को 15 अगस्त कानपुर से शुरू होने वाली इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा की तैयारियों संबंधी जानकारी दी। साथ ही कानपुर नगर के सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में 15 अगस्त 2024 से शुरू होने वाली इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा को ना सिर्फ सफल बल्कि ऐतिहासिक बनाने का विश्वास ऑपरेशन विजय सुप्रीमो को दिलाया।
जिससे उत्साहित ऑपरेशन विजय सुप्रीमो शिवमंगल सिंह आईपी ने 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानपुर से शुरू होने वाली इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा से पहले 15 अगस्त को ही ऑपरेशन विजय मुख्य कार्यालय पर पदाधिकारी योद्धा एवं समाज शुभचिंतक समारोह आयोजित करने की भी जानकारी दी जिसमें ऑपरेशन विजय के समस्त उत्तर प्रदेश जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, योद्धा एवं शुभचिंतक शामिल होंगे, जिसके बाद सभी पदाधिकारी, योद्धा व शुभचिंतक इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा में शामिल होंगे, जो यात्रा ऑपरेशन विजय कार्यालय से कानपुर के ऐतिहासिक स्थल मोती झील तक जाएगी। जहां राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन पुलिस आयुक्त कानपुर को दिया जाएगा।