सर्व साहू राठौर चेतना समिति द्वारा सामूहिक विवाह हुआ सम्पन्न
मनीष गुप्ता
कानपुर।
एरिया क्लब रेलवे ग्राउण्ड में सर्व साहू राठौर चेतना समिति के तत्वाधान में समाज के 12 जोड़ों को पाणिग्रहण संस्कार बड़े धूम-धाम से किया गया। सर्व साहू राठौर चेतना समिति के तत्वाधान में (15) वां सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पद्म अशोक साहू ने विवाह की रस्म में बंधे वर वधुओं को भावी जीवन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए भविष्य में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दानदाताओं तथा सहयोग करने वालों का भी सम्मान अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, रामस्वरूप (महामंत्री), श्याम लाल साहू (कोषाध्यक्ष) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि सोनल साहू (न्यायिक अपर सिविल जज) का सम्मान एस. के. साहू व डा. अजय कृष्ण साहू द्वारा किया गया। प्रमुख संरक्षक डा. राम आश्रय साहू, संरक्षक बाल केशन साहू आदि प्रमुख लोगों द्वारा कार्यक्रम का बेहतर प्रबंधन करते हुए 12 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार वैदिक मंत्रों तथा हिन्दू रीति रिवाज से संपन्न कराया गया तथा पूरी कमेटी के सहयोग से उनकी ग्रहस्थी का समान तथा सिलाई मशीन, बर्तन, टीवी, बक्सा, अलमारी, मंगलसूत्र सप्रेम भेंट किया गया। कार्यक्रम के सभी सहयोगियों, वान-दाताओं का सम्मान किया गया जिसमें प्रमुख रूप से पद्म अशोक साहू, डा. ए. के. शाह, श्रीमती बिन्दा साहू, संतोष साहू (उपाध्यक्ष नगर निगम), मंजू राठौर, लीलावती, गोल्डी साहू, व्यवस्थापक श्रवण कुमार राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।