गर्भावस्था के दौरान उल्टी को लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की चर्चा

कानपुर
आई एस ओ पी ए आर बी कानपुर ओब्स एण्ड गाइनी सोसायटी ने गर्भावस्था के दौरान उल्टी आने पर सावधानियां एवं बचाव पर विस्तृत चर्चा की गर्भवती महिलाओं को सलाह दी गई एक साथ भरपेट भोजन न करें खाना थोड़ा-थोड़ा करके कई बार में खाएं खाना पूरी तरह पका होना चाहिए और उसमें वसा और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी कम रहनी चाहिए प्रोटीन युक्त भोजन पर विशेष जोर देना चाहिए पेय पदार्थ का अत्यधिक मात्रा में सेवन करें इससे कब्ज में भी आराम मिलेगा भोजन में हरी सब्जियां रेशेदार फलों का उपयोग भी लाभप्रद होगा अदरक भी उल्टी रोकने का कारगर उपाय है। डॉ मीरा अग्निहोत्री ने कहा कि गर्भावस्था में उल्टी होने पर महिला तनाव ग्रस्त हो जाती है। डॉक्टर संगीता सारस्वत ने कहा कि प्राण चिकित्सा विज्ञान विश्व व्यापी प्राण शक्ति एक महान चेतन तत्व है। जो भिन्न-भिन्न मात्राओं में संसार की सभी सजीव व निर्जीव चीजों से प्राप्त होती है। मनुष्य के शरीर में जो विद्युत प्रवाह बहता है वह इसी महान प्राण तत्वों का एक अंश है। हम लोग स्वास अग्नि जल और विचारों के द्वारा इसे अंदर खींचते हैं। डॉक्टर कल्पना दीक्षित ने बताया कि जो शरीर प्राण शक्ति उचित मात्रा में उसे खींच लेता है। वह प्रसव उत्साही स्वस्थ तेज पूर्ण जीवटदार दिखाई देता है। इसकी कमी से हमें बीमारियां घेर लेती हैं। मानवीय प्राण में एक प्रबल रोग निवारक शक्ति है।डॉक्टर किरण सिन्हा ने कहा कि प्राणिक हीलिंग के ज्ञान को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान से जोड़कर हम चिकित्सक हमेशा निरोगी रह सकते हैं। गोष्ठी में डॉक्टर मीरा अग्निहोत्री मुख्य संरक्षिका नीलम मिश्रा अध्यक्ष डॉक्टर किरन सिन्हा सचिव डॉक्टर कमल धवन डॉक्टर किरण पांडे डॉक्टर संगीता आर्य डॉक्टर रेशमा निगम डॉ रीना भट्ट डॉक्टर शीला शर्मा डॉ रीता मित्तल डॉक्टर कल्पना दीक्षित डॉ रेनू गुप्ता डॉक्टर कंचन शर्मा के अलावा संस्था के लगभग 80 डॉक्टर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सीमा द्विवेदी वह डॉक्टर राज मिश्रा के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद