कानपुर-बारदाना व्यापार मंडल कानपुर की आम सभा और कार्यकारिणी गठन का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि मुकुंद मिश्रा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भी उपस्थित रहे मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज सभी व्यापारियों को एक और जागरूक होने की जरूरत है जिससे व्यापारियों को अफसरशाही से राहत दिलाई जा सके, इसके पश्चात बारदाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष स्वर्गीय राजेश गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की बारदाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के आकस्मिक निधन होने कारण कमेटी को 10 जून 2024 को पदाधिकारी की सहमति से भंग कर नई कमेटी गठन करने का प्रस्ताव सदन में प्रेषित कर पास किया गया था बारदाना व्यापार मंडल कानपुर का पुनर्गठन 14 जून 2024 को आम सभा बुलाकर चेयरमैन रामकृपाल की अध्यक्षता में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से और कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की उपस्थिति में और महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी के दिशा निर्देशन में गठन किया गया जिसमे मुख्य संरक्षक मुकुंद मिश्रा, संरक्षक कन्हैया लाल गुप्ता और सुरेश अग्रवाल और अध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता, चेयरमैन रामकृपाल जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल गुनानी, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष सीताराम गुप्ता, वरिष्ठ मंत्री राकेश साहू, मंत्री सक्षम गुप्ता, संगठन मंत्री विनोद श्रीवास्तव, प्रचार मंत्री शिव गुप्ता, संयुक्त मंत्री पंकज राठौर और अन्य अधिकारियों को नियुक्त किया गया सभी वारदाना व्यापारियों ने अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी को माला पहनकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी अंत में 2 मिनट मौन रखकर पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राजेश कुमार गुप्ता को सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामेश्वर लाल, टीकम चंद सेठिया, कृपा शंकर त्रिवेदी, प्रदीप गुप्ता, विराट गुप्ता, चंद्र प्रकाश ओमर, देवी खन्ना, धीरेंद्र गुप्ता, राकेश साहू, मनोज गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, सक्षम गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, शिव गुप्ता, पंकज राठौर और अन्य वरिष्ठ बारदाना व्यापारी और व्यापारी उपस्थित रहे