कानपुर-हीट वेव और दुर्घटनाओ में हुई मौतो का आंकडा इस कदर बढ़ा कि शव को रखने के लिए पोस्टमार्टम में जगह कम पड गयी। हीट वेव के कारण कई शव लावारिस में दाखिल हुए जिनकी पहचान कोई भी करने वाला नही पहुंचा। शव के ज्यादा सडने के कारण र्दुगंध से पूरा परिसर भर गया है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए उर्सला अस्पताल के डाक्टर सपन गुप्ता ने पोस्टमार्टम हाउस के लिए दो एसी दान में दिए पोस्टमार्टम हाउस के इंचार्ज डा0 नवनीत चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में 1 हफ्ते में 100 से ज्यादा लाशे आयी जिसका पोस्टमार्टम किया गया जिनके रखरखाव की समुचित व्यवस्था न होने के कारण शव सडने की कगार पर हो गए थे । सीएमओ आलोक रंजन के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम बड़ाई गई ,डॉक्टरों ने दिन रात एक कर एक सप्ताह में 100 शवो से ज्यादा का पोस्टमार्टम किया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल उर्सला के डॉ. सपन गुप्ता ने पोस्टमार्टम हाउस को दो एसी दान स्वरूप भेंट किए जो कि एक पोस्टमार्टम करने वाले कमरे में लगाया गया तथा दूसरा लाशो के रखने वाले कमरे में फिट किया गया । डा0 नवनीत चौधरी ने डॉ. सपन गुप्ता का आभार प्रकट किया। वही डॉ. सपन गुप्ता ने कहा , व्यापारी और ऊंचे तबके के लोगो से अपील की है कि वह भी सहयोग के लिए आगे आए और ऐसे पुण्य कार्या में अपनी सहभागिता को दर्शाए।
पोस्टमार्टम में लारवारिस लाशो का बढ़ा आंकडा, उर्सला के डाक्टर ने दो एसी किए दान