पूर्ण व आंशिक नी रिप्लेसमेंट के जरिए कानपुर में आधुनिक ऑर्थोपेडिक चिकित्सा को मिली नई दिशा
कानपुर-पारस हेल्थकेयर (बिठूर रोड, कोठारी चौराहा) ने आधुनिक ऑर्थोपेडिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अब तक 150 सफल रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी पूरी कर ली हैं इनमें टोटल नी रिप्लेसमेंट के साथ-साथ पार्शियल नी रिप्लेसमेंट की सर्जरी भी शामिल है, जिससे कानपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अपने ही शहर में विश्वस्तरीय तकनीक का लाभ मिल रहा है
सटीक सर्जरी और तेजी से रिकवरी का लाभ : पारस हेल्थकेयर के डायरेक्टर एवं हेड ऑफ ऑर्थोपेडिक्स डॉ. आदित्य नरुला ने बताया कि रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट तकनीक पारंपरिक सर्जरी की तुलना में अधिक सटीकता और बेहतर सर्जिकल प्लानिंग की सुविधा देती है इसमें मरीज के घुटने की बनावट, हड्डियों की स्थिति और लिगामेंट बैलेंस का विस्तृत आकलन किया जाता है। इस तकनीक से स्वस्थ हड्डियों व टिश्यू को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है और उपयुक्त मरीजों में तेजी से रिहैबिलिटेशन व सामान्य जीवन में वापसी संभव होती है उन्होंने स्पष्ट किया कि रोबोट स्वयं सर्जरी नहीं करता, बल्कि अनुभवी सर्जन की विशेषज्ञता और नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाता है
पार्शियल नी रिप्लेसमेंट से बचता है पूरा घुटना : डॉ. नरुला ने बताया कि हर मरीज को पूरा घुटना बदलवाने की आवश्यकता नहीं होती यदि घुटने का केवल एक हिस्सा खराब है और मरीज चिकित्सीय जांच के आधार पर उपयुक्त है, तो पार्शियल नी रिप्लेसमेंट के जरिए केवल प्रभावित हिस्से को बदलकर बाकी स्वस्थ हड्डियों और लिगामेंट्स को सुरक्षित रखा जाता है। बड़े महानगरों पर निर्भरता होगी खत्म : पारस हेल्थ के वाइस प्रेसिडेंट एवं फैसिलिटी डायरेक्टर रजत बजाज ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल का लक्ष्य कानपुर और आसपास के मरीजों को आधुनिक ऑर्थोपेडिक उपचार के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों में जाने की मजबूरी से बचाना है, ताकि उन्हें विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं यहीं उपलब्ध हो सकें