9 साल से वेतन नहीं बढ़ा, आवाज उठाने पर कार्रवाई

कानपुर-आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के कथित शोषण, पिछले 9 वर्षों से वेतन वृद्धि न होने और आवाज उठाने पर नौकरी से निकाले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है शहर कांग्रेस कमेटी, प्रयागराज के महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता इरशाद उल्लाह ने इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर हस्तक्षेप व निष्पक्ष जांच की मांग की है इसके साथ ही उन्होंने सांसद राहुल गांधी से भी इस मुद्दे को लोकसभा में उठाने का अनुरोध किया है उन्होंने बताया कि योजना को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे प्रदेश के लगभग 200 से 225 संविदा कर्मचारियों के वेतन में पिछले 9 वर्षों से एक रुपये की भी वृद्धि नहीं हुई है आरोप है कि कानपुर नगर में जिला कार्यक्रम समन्वयक के पद पर तैनात और आयुष्मान भारत संविदा कार्मिक संघ के सचिव डॉ. सुधाकर प्रसाद शुक्ला ने जब कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की मांग उठाई और लखनऊ में एक पॉडकास्ट के माध्यम से समस्याएं साझा की तो उन्हें नौकरी से बाहर करने का षड्यंत्र रचा गया कांग्रेस नेता ने मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर नगर और आयुष्मान भारत के कुछ उच्च अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंकज कुमार नामक व्यक्ति की शिकायत पर डॉ. शुक्ला के खिलाफ 5 किलो सोना, 7 किलो चांदी, लखनऊ में तीन बंगले और कई स्थानों पर जमीन होने जैसे गंभीर आरोप लगाकर जांच बैठा दी गई आरोप है कि बिना किसी ठोस प्रमाण या दस्तावेज के जांच की कार्रवाई तेज कर दी गई, जब शिकायतकर्ता को मानहानि का नोटिस भेजा गया, तो डाक विभाग ने कमला नेहरू रोड (प्रयागराज) का पता अधूरा और पिनकोड गलत बताकर नोटिस लौटा दिया प्रयागराज कैंट पुलिस की रिपोर्ट में भी शिकायतकर्ता का पता अधूरा और मोबाइल नंबर स्विच ऑफ पाया गया है इरशाद उल्लाह ने कहा कि संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति के लिए शासनादेश के तहत चरणबद्ध अनुशासनात्मक प्रक्रिया निर्धारित है, जिसमें पक्ष रखने का पूरा अवसर और कम से कम तीन सदस्यीय समिति की जांच अनिवार्य है इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से भी सीएमओ को दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं, इसके बावजूद कर्मचारी का पक्ष नहीं सुना जा रहा है सरकार से की गई प्रमुख मांगें उत्तर प्रदेश के आयुष्मान भारत संविदा कर्मचारियों के वेतन में तत्काल उचित वृद्धि की जाए, डॉ. सुधाकर प्रसाद शुक्ला के खिलाफ चल रही जांच किसी स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाए, शिकायतकर्ता पंकज कुमार की वास्तविक पहचान और पते का सत्यापन कर उससे आरोपों के साक्ष्य लिए जाएं, डॉ. शुक्ला को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाए, कानपुर नगर के सीएमओ तथा जांच समिति के अध्यक्ष व सदस्यों की भूमिका की भी जांच हो, वेतन वृद्धि की मांग करने वाले अन्य कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की धमकियों और शिकायतों की जांच कराई जाए, कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद