गोकशी के आरोपी की गिरफ्तारी पर रेल बाजार पुलिस टीम का सम्मान

स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी अमान सिंह समेत पुलिसकर्मियों को माला व पटका पहनाकर किया सम्मानित

कानपुर। फेथफुलगंज क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस मुठभेड़ के बाद स्थानीय लोगों ने रेल बाजार पुलिस टीम का सम्मान किया। इस दौरान थाना प्रभारी अमान सिंह सहित पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
सम्मान कार्यक्रम में सुशील वर्मा के सहयोग से विनय सिंह परिहार, राम शंकर बउवा, गौरव सोनकर, सुरेंद्र सविता, महबूब भाई, इमरान भाई और महंत जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं पुलिस टीम की ओर से एसआई सूरज, कांस्टेबल रविंद्र समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
इस दौरान लोगों ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्य की सराहना की। गौरतलब है कि 22 नवंबर को रेल बाजार पुलिस ने शिवनारायण टंडन पुल के पास घेराबंदी कर गोकशी के मामले में वांछित आरोपी मो. मुजम्मिल कुरैशी उर्फ मीम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद