कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर में सोमवार को एमबीबीएस बैच 2026 (पारा U2) की व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला, उपप्रधानाचार्य डॉ. ऋचा गिरि एवं वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की वरिष्ठ फैकल्टी डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. सुनीति पांडेय, डॉ. यशवंतराव, डॉ. लुबना खान, डॉ. डॉली रस्तोगी, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. आनंद नारायण सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों ने नवप्रवेशित एमबीबीएस छात्रों को व्हाइट कोट पहनाकर स्टेथोस्कोप प्रदान किया। इसके बाद सभी विद्यार्थियों को चरक शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से छात्रों ने चिकित्सा पेशे की गरिमा बनाए रखने और मरीजों के प्रति सेवा, समर्पण एवं संवेदनशीलता का भाव रखने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा का पेशा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा का माध्यम है। डॉक्टरों को मरीजों के प्रति प्रेम, समर्पण और संवेदनशीलता रखनी चाहिए। उन्होंने समाज सेवा, नैतिक मूल्यों और अनुशासन को चिकित्सा क्षेत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए विद्यार्थियों को इनका पालन करने की प्रेरणा दी।
व्हाइट कोट में सजे मेडिकल के नए सितारे