कल से सजेगा कानपुर में किताबों का संसार

कानपुर। वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कानपुर पुस्तक मेला 2026 का शुभारंभ 19 नवंबर से होगा। राजकीय इंटर कॉलेज के सहयोग से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाला यह मेला जीआईसी चुन्नीगंज स्थित ताल इमली चौराहे पर लगेगा। बुधवार को कानपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने इसकी जानकारी दी।‌संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि 11 दिवसीय मेले का उद्देश्य लोगों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाना और पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। मेले में दिल्ली, नोएडा, आगरा, लखनऊ, रांची, कोलकाता, भागलपुर और कानपुर के प्रकाशक व वितरक हिस्सा लेंगे। निदेशक आकर्ष चंदेल के अनुसार करीब 20 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में 50 वाटरप्रूफ स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें साहित्य, उपन्यास, कहानी, कविता, इतिहास, धर्म, दर्शन, बाल साहित्य और प्रतियोगी परीक्षाओं समेत विभिन्न विषयों की हजारों पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। सभी पुस्तकों पर कम से कम 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार यादव ने बताया कि मेले के माध्यम से शहर के पाठकों को देशभर के प्रकाशकों की पुस्तकें एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं भारतीय साहित्य संग्रह के संस्थापक अंबरीश शुक्ला गोपालजी ने बताया कि स्थानीय लेखकों के लिए अलग स्टॉल लगाया जाएगा। उनकी प्रकाशित पुस्तकों की एक-एक प्रति खरीदी जाएगी और नई रचनाओं के प्रकाशन का अवसर भी दिया जाएगा।
मेले का शुभारंभ 19 नवंबर को शाम पांच बजे महापौर प्रमिला पांडेय करेंगी। यहां पुस्तक विमोचन, लेखकों से मुलाकात,साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं भी होंगी। मेला प्रतिदिन सुबह 11 से रात नौ बजे तक चलेगा। प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। कानपुर मेट्रो के स्मार्ट कार्ड धारकों को विशेष छूट भी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद