डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने पदक लगाकर किया सम्मानित
कानपुर। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित पूर्वी जोन के दो पुलिसकर्मियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने दोनों पुलिसकर्मियों को पदक लगाकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में हेड कांस्टेबल कायम सिंह, थाना कोतवाली और हेड कांस्टेबल विजय कुमार मिश्रा, थाना रेलबाजार शामिल हैं। दोनों पुलिसकर्मियों को उनकी सेवा के लिए गृह मंत्रालय की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है।