पेंशन मांगों को लेकर ईपीएस-95 संघर्ष समिति ने आंदोलन की चेतावनी

मांगें नहीं मानीं तो क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालयों में ताला ठोकने का ऐलान

कानपुर। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश कानपुर मंडल की बैठक रविवार को सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ कार्यालय, रावतपुर में मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी, राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला, सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनूप कुमार कुशवाहा, महिला विंग की प्रांतीय महामंत्री सुधा निगम समेत पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी ने कहा कि पिछले आठ-नौ वर्षों से ईपीएस-95 पेंशनभोगी चार सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इनमें 7500 रुपये मासिक पेंशन प्लस डीए, पति-पत्नी को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार बिना भेदभाव हायर पेंशन का लाभ तथा योजना से बाहर रह गए लोगों को शामिल कर 5000 रुपये प्रतिमाह सम्मानजनक पेंशन देने की मांग शामिल है।
उन्होंने कहा कि जिलों, प्रदेश और दिल्ली तक आंदोलनों तथा वार्ताओं के बावजूद पेंशनभोगियों को आश्वासन ही मिले हैं। यदि सरकार ने मांगों को शीघ्र मंजूर नहीं किया तो कोलकाता में हुई सीडब्ल्यूसी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत और राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में लिए गए निर्णय के अनुसार आक्रामक आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालयों में ताला ठोको आंदोलन किया जाएगा।
राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि सरकार पर दबाव बनाने के लिए सभी पेंशनभोगियों को एकजुट होकर अंतिम लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी। जय रूप सिंह परिहार ने कहा कि कर्मचारियों ने 30 से 35 वर्षों तक सेवा देकर पेंशन फंड में योगदान किया है। इसके बावजूद उन्हें सम्मानजनक पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रस्तावित ताला ठोको आंदोलन में भारी संख्या में भाग लिया जाएगा।
बैठक में अनूप कुमार कुशवाहा, सुधा निगम, अभिनंदन कुमार पांडेय, इटावा अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, जालौन-उरई अध्यक्ष जय सिंह सचान, कानपुर नगर अध्यक्ष राम दयाल शर्मा, बांदा अध्यक्ष दीन मोहम्मद, महोबा जिला अध्यक्ष गनेशी लाल चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश, फर्रुखाबाद से आरके मिश्रा व जितेंद्र पाल आदि ने भी विचार रखे।
बैठक में अनिल सक्सेना, उस्मान खान, अफसर अली, शकील अहमद, चंद्र प्रकाश, केके मिश्रा, देवेंद्र कुमार, शाविर अली, रमेश यादव, शकूर अहमद, शिव बहादुर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन जय रूप सिंह परिहार ने किया। अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि ताला ठोको आंदोलन और जिलाधिकारी, सांसद व मंत्री के यहां प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तिथि तय होने पर सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाएं। बैठक के अंत में ओम शंकर तिवारी की पत्नी के पैरालिसिस अटैक की जानकारी पर सदस्यों ने दुख जताया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद