भव्य वेदा मेडिकल सेंटर की न्यूरोलॉजी टीम ने किया इंसेफेलाइटिस का उपचार, गंभीर हालत में पहुंची संगीता देवी स्वस्थ होकर घर गईं
मनीष गुप्ता
कानपुर। दिमागी बुखार के चलते गंभीर हालत में पहुंची 48 वर्षीय महिला के लिए आठ दिन का उपचार राहत की खबर लेकर आया। महाराजपुर निवासी संगीता देवी की हालत लगातार बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें यशोदा नगर स्थित भव्य वेदा मेडिकल सेंटर लेकर पहुंचे। यहां न्यूरोलॉजी विभाग की विशेषज्ञ टीम ने जांच के बाद उपचार शुरू किया। करीब आठ दिन के सघन उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ और उन्हें स्वस्थ अवस्था में घर भेज दिया गया।
परिजनों के मुताबिक, संगीता देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पहले करीब छह दिन तक मिशिका क्रिटिकल केयर में उपचार दिलाया गया, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें भव्य वेदा मेडिकल सेंटर लेकर पहुंचे। यहां न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. हिमांशु गुप्ता, डॉ. सौरभ निगम और डॉ. डी. रॉय की टीम ने मरीज की विस्तृत जांच की। डॉ. हिमांशु गुप्ता के अनुसार, जांच में मरीज में इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई। इसके बाद मरीज को क्रिटिकल केयर प्रोटोकॉल के तहत उपचार दिया गया और लगातार निगरानी रखी गई। चिकित्सकीय टीम के प्रयासों के बाद धीरे-धीरे मरीज की हालत में सुधार शुरू हुआ। करीब आठ दिन के उपचार के बाद संगीता देवी की स्थिति स्थिर हुई और उन्हें घर भेज दिया गया। संगीता देवी के बेटे आनंद ने बताया कि मां की हालत गंभीर होने के कारण पूरा परिवार काफी चिंतित था। लगातार उपचार के बावजूद जब सुधार नहीं हुआ तो उन्हें भव्य वेदा मेडिकल सेंटर लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने गंभीरता से उपचार किया। आनंद ने कहा, “आज मेरी मां हमारे साथ हैं। वह स्वस्थ होकर घर लौटी हैं। यह हमारे परिवार के लिए बड़ी राहत की बात है।
गरीब मरीजों के उपचार को लेकर भी बोले डॉ. हिमांशु
डॉ. हिमांशु गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में मरीज की बीमारी और स्थिति के अनुसार उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब मरीजों के लिए भी कम से कम खर्च में उचित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। अनुभवी चिकित्सकों और विशेषज्ञ टीमों की देखरेख में मरीजों को उनकी जरूरत के अनुसार चिकित्सा सुविधा देने का प्रयास रहता है, ताकि आर्थिक स्थिति इलाज के रास्ते में बाधा न बने। उन्होंने बताया कि गंभीर न्यूरोलॉजिकल मामलों में समय पर जांच और उचित उपचार बेहद महत्वपूर्ण होता है। मरीज की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी करती है और आवश्यकता के अनुसार क्रिटिकल केयर सेवाओं का इस्तेमाल किया जाता है।
गंभीर मरीजों के उपचार पर अस्पताल का जोर
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, भव्य वेदा मेडिकल सेंटर में न्यूरोलॉजी सहित विभिन्न विभागों में गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की स्थिति के अनुसार उपचार उपलब्ध कराती है। प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में गंभीर मामलों के साथ कई जटिल ऑपरेशन भी किए जा चुके हैं। संगीता देवी का मामला भी परिवार के लिए मुश्किल दौर के बाद राहत लेकर आया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची महिला के स्वास्थ्य में आठ दिन के उपचार के बाद सुधार हुआ और उन्हें घर भेजा गया। परिजनों ने चिकित्सकीय टीम का आभार जताते हुए कहा कि मां के स्वस्थ होकर घर लौटने से परिवार की चिंता दूर हुई है।