रोबोटिक सर्जरी का सेंटर बना पारस हॉस्पिटल

कानपुर। पारस हेल्थ, कानपुर में अब एडवांस्ड तकनीक ‘दा विंची एक्सआई’ (Xi) रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम के माध्यम से जटिल सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। हॉस्पिटल में आयोजित वार्ता में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोबोटिक सर्जरी की तकनीक और इसके फायदों की जानकारी दी।विशेषज्ञों ने बताया कि दा विंची एक्सआई आधुनिक रोबोटिक सर्जिकल प्लेटफॉर्म है। इसमें सर्जन विशेष कंसोल के माध्यम से हाई डेफिनिशन विजन और रोबोटिक आर्म्स की मदद से सर्जरी करते हैं। इस तकनीक से सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, मिनिमल एक्सेस और यूरोलॉजी से जुड़ी जटिल शल्य क्रियाएं की जा सकती हैं।रोबोटिक सर्जरी में छोटे चीरे, कम रक्तस्राव और तेजी से रिकवरी जैसे लाभ बताए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. पुनीत पुरी, डॉ. कुश पाठक, डॉ. हिमांशु गुप्ता, डॉ. शांतनु चौधरी और डॉ. अनिल जे. बैद मौजूद रहे।पारस हेल्थ के वाइस प्रेसिडेंट एवं फैसिलिटी डायरेक्टर रजत बजाज ने कहा कि इस तकनीक के माध्यम से कानपुर और आसपास के मरीजों को अत्याधुनिक सर्जरी की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जटिल सर्जरी के लिए मरीजों को दूसरे महानगरों का रुख करने की जरूरत कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद