कानपुर। जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर रेलबाजार पुलिस ने शोएब उर्फ सिजारो पुत्र परवेज अख्तर निवासी बी-16 खपरा मोहाल, थाना रेलबाजार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को मरी कंपनी पुल के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि जिलाबदर अभियुक्त पुल के नीचे वाली सड़क पर खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।जांच में पता चला कि विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट, कमिश्नरेट कानपुर नगर ने वाद संख्या 67/2026 में शोएब उर्फ सिजारो को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3/4 के तहत चार माह के लिए जिलाबदर किया था। जिलाबदर अवधि में जनपद में मिलने पर पुलिस ने उसके खिलाफ थाना रेलबाजार में मु0अ0सं0 153/2026, धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
रेल बाजार पुलिस ने जिला बदर शोएब को दबोचा