कानपुर। फेथफुलगंज कैंट स्थित बाबा ओंकारेश्वर मंदिर में बुधवार को श्रीकृष्ण की छठी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद भंडारा शुरू हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद में कढ़ी-चावल और रसगुल्ला वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।आयोजकों और सहयोगियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने के साथ ही भंडारे की व्यवस्थाएं संभालीं। भंडारे के आयोजन में दौलत शर्मा, पूनम सिंह, पिंटू साहू, राम कुमार मित्तल, आरव सिंह का विशेष सहयोग रहा। वहीं प्रसाद वितरण में गुड्डू चाचा शिवांश गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता, आदित्य वर्मा और ईशान शर्मा समेत बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया। बच्चों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कढ़ी-चावल और रसगुल्ले का प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। आयोजन में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।
बाबा ओंकारेश्वर मंदिर में विशाल भंडारा सैकड़ो ने ग्रहण किया प्रसाद