कानपुर-स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और समाजसेवी रवि बाजपेयी के नेतृत्व में शुक्रवार को एक ‘विशाल तिरंगा यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने हिस्सा लिया यह ऐतिहासिक यात्रा शुक्रवार दोपहर 02 बजे पनकी रोड, कल्याणपुर रोड के पास स्थित वैदेही गेस्ट हाउस से शुरू हुई। यात्रा शुरू होने से पहले ही पूरा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गुंजायमान हो उठा। हाथों में तिरंगा थामे युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था यात्रा जिस भी मार्ग से गुजरी, स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया कल्याणपुर विधानसभा के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए यह तिरंगा यात्रा अशोक नगर, कोकाकोला चौराहा के पास स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मन्दिर पर पहुंचकर संपन्न हुई समापन स्थल पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य आयोजक रवि बाजपेयी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दिलाया रवि बाजपेयी ने अपने संबोधन में कहा यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे देश के अमर शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है आज कल्याणपुर के युवाओं और नागरिकों ने जो जोश दिखाया है, वह साबित करता है कि हमारे दिलों में राष्ट्रवाद की लौ कितनी मजबूत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बन रहा है हम सभी को ‘राष्ट्र प्रथम’की भावना के साथ समाज और देश के विकास में अपना योगदान देना होगा। देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।