कानपुर-जिला आर्चरी एसोसिएशन कानपुर द्वारा छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के तीरंदाजी ग्राउंड में आयोजित निःशुल्क तीरंदाजी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया कार्यशाला में लगभग 55 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा तीरंदाजी की मूलभूत तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया जिला आर्चरी एसोसिएशन के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का उद्देश्य बच्चों को तीरंदाजी की बुनियादी जानकारी, तीर चलाने की सही तकनीक, सुरक्षा नियमों एवं खेल के नवीनतम नियमों से अवगत कराना है, जिससे वे भविष्य में इस खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें और अपनी प्रतिभा को निखार सकें कार्यशाला का सफल संचालन आयोजक सचिव वैभव गौड़ के निर्देशन एवं देख-रेख में संपन्न हुआ इस अवसर पर एनआईएस कोच प्रभात कुमार, दीपक कुमार एवं विकल्प मिश्रा ने खिलाड़ियों को तीरंदाजी की मूलभूत तकनीकों, सही मुद्रा, लक्ष्य साधने की विधि तथा खेल की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया कार्यक्रम के समापन अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं विश्वविद्यालय के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट सर्वेश यादव ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इस अवसर पर सह-सचिव संदीप कुमार, मौसमी साहू, हौसले की उड़ान एनजीओ से राखी, ओजस, आयुष कुमार, युवराज, दिनेश सहित अनेक गणमान्य अतिथि खेल प्रेमी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशालाओं के नियमित आयोजन का संकल्प व्यक्त किया गया।
निःशुल्क तीरंदाजी कार्यशाला में 55 खिलाड़ियों ने सीखे हुनर