परिवार की बच्चियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार

कानपुर। चमनगंज थाना क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक को संयुक्त परिवार में रहने वाली मासूम बच्चियों और युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर गूगल ड्राइव में सुरक्षित रखने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि मामला एनसीआरपी पोर्टल पर गूगल से प्राप्त साइबर टिपलाइन इनपुट के आधार पर सामने आया। सूचना के बाद साइबर सेल और पुलिस ने जांच की, जिसमें आरोपी के डिजिटल अकाउंट से कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिलने का दावा किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने ही परिवार की बच्चियों और युवतियों के निजी क्षणों के वीडियो रिकॉर्ड किए थे। प्रारंभिक जांच में पीड़ितों की उम्र करीब आठ वर्ष से 21 वर्ष के बीच पाई गई है। जांच में एक युवती के आरोपी की रिश्तेदार होने की भी बात सामने आई है। पुलिस को एक कथित यौन उत्पीड़न से जुड़ा वीडियो भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखते हुए मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद