होटल के कमरे में प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

कानपुर। कलक्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
एसीपी कलक्टरगंज आनंद ओझा ने बताया कि मृतकों की पहचान फतेहपुर निवासी दिग्विजय सिंह और उन्नाव निवासी शिवांगी तिवारी के रूप में हुई है। दोनों शनिवार को होटल सूर्या में ठहरे थे। होटल स्टाफ ने कमरे में दोनों की हालत बिगड़ने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए, जबकि होटल कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी एकत्र की गई।
पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद