कानपुर-कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है यहाँ एक कलयुगी युवक ने अपने छोटे भाई की सास (समधिन) को झांसे में लेकर न केवल दरिंदगी की, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल भी करता रहा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब दो महीने से फरार चल रहे शातिर आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है पीड़िता के अनुसार, यह पूरी घटना उसकी बेटी की शादी से महज सात दिन पहले की है आरोपी ने उसे शादी के लिए कपड़े खरीदने के बहाने बहला-फुसलाकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया इस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया बेटी की शादी और लोक-लाज के डर से पीड़िता लंबे समय तक इस जुल्म को खामोशी से सहती रही, शादी संपन्न होने के बाद भी आरोपी की दरिंदगी खत्म नहीं हुई वह लगातार पीड़िता को अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसकी बेटी का घर उजाड़ने की धमकी देता रहा। इस खौफ का फायदा उठाकर वह महिला का लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा था आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद कल्याणपुर थाने में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। कल्याणपुर थाना पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर देर रात आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की मामले को लेकर कल्याणपुर पुलिस ने बताया कि करीब दो माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है
रिश्तों को शर्मसार कर समधिन से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल