बड़े मंगल पर मां आनंदी सेना ने राहगीरों को पिलाया शरबत, लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

कानपुर। बड़े मंगल के अवसर पर कैंट क्षेत्र के भज्जापुरवा स्थित मां आनंदी नगरी में मां आनंदी सेना परिवार द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और आमजन को शीतल शरबत वितरित कर सेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मां आनंदी माता एवं भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना और महाआरती भी की गई। श्रद्धालुओं ने विश्व, देश, नगर और ग्राम में शांति एवं समृद्धि की कामना की। साथ ही लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में असमय जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में रेल बोर्ड सदस्य रोहित सक्सेना, छावनी परिषद के नामित अध्यक्ष लखन लाल ओमर, कैंट थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय, मां आनंदी सेना के सभापति सिद्धार्थ काशीवार, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल, प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार राज तथा अन्य अतिथियों ने सहभागिता की।
मां आनंदी सेना की ओर से अतिथियों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पवन यादव, अभिषेक जायसवाल, संतोष लोधी, शुभम जायसवाल, अजय कुमार कन्नौजिया, बबलू निषाद, मिथलेश कुमार, रमेश पाल, विशाल दद्दा, अमित पंडित, रमेश यादव, अनिल कुमार गुप्ता, आजाद बक्शी, सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित शरबत वितरण कार्यक्रम ने सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद