दादा नगर गेस्ट हाउस के नए ब्लॉक का लोकार्पण

सहकारिता की मूल भावना को सार्थक कर रही है दादा नगर कोआपरेटिव सोसाइटी: सतीश महाना

‘यूथ’ और ‘वूमेन’ विंग का गठन भविष्य के औद्योगिक विकास की मजबूत रूपरेखा: अजय कपूर

कानपुर-कानपुर के दादा नगर स्थित कानपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कोआपरेटिव इस्टेट लिमिटेड में औद्योगिक विकास और बाहर से आने वाले उद्यमियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गेस्ट हाउस के नवनिर्मित प्रथम तल का भव्य उद्घाटन हुआ इस नवनिर्मित भवन का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं लोक लेखा समिति के पूर्व सभापति अजय कपूर उपस्थित रहे
कार्यक्रम की शुरुआत में चेयरमैन विजय कपूर और क्षेत्र के उद्यमियों ने माननीय अतिथियों का शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया संस्था के चेयरमैन विजय कपूर ने भावुक होते हुए एक ऐतिहासिक संस्मरण साझा किया उन्होंने बताया इस गेस्ट हाउस का मूल शुभारंभ वर्ष 2001 में तत्कालीन नगर विकास राज्यमंत्री के रूप में सतीश महाना के हाथों ही हुआ था आज संयोग और सौभाग्य की बात है कि ठीक 25 वर्ष बाद इसके विस्तारित प्रथम तल का लोकार्पण भी उन्हीं के कर-कमलों द्वारा संपन्न हो रहा है उन्होंने आगे कहा कि व्यापार के सिलसिले में बाहर से आने वाले उद्यमियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस गेस्ट हाउस का विस्तार किया गया है, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को और गति मिलेगी अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रबंध समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह कोआपरेटिव सोसाइटी सहकारिता की मूल भावना और उद्देश्यों को धरातल पर सार्थक कर रही है चेयरमैन विजय कपूर और उनकी टीम उद्योग जगत के विकास के लिए सराहनीय कार्य कर रही है विशिष्ट अतिथि अजय कपूर ने चेयरमैन विजय कपूर के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि दादा नगर में कई अनुकरणीय कार्य हुए हैं उन्होंने विशेष रूप से नवोदित युवा उद्यमियों के लिए ‘‘यूथ विंग’’ और महिला उद्यमियों के लिए ‘‘वूमेन इंटरप्रेन्योर विंग’’ के गठन व उनके आधुनिक कार्यालयों के निर्माण को भविष्य की एक सशक्त औद्योगिक रूपरेखा बताया इस ऐतिहासिक अवसर पर औद्योगिक जगत की तमाम बड़ी हस्तियां और उद्यमी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से वरिष्ठ उद्यमी सुरेश पुरी, पंकज गिरधर, हरीश ईसरानी, दिनेश कुशवाहा, विशाल खंडेलवाल, आर.पी. सिंह, अखिलेश अग्रवाल, प्रवीन पुरी, अनुप कुशवाहा, अर्पित अवस्थी, अरविन्द पिपरसेनिया, अवध पाल सिंह, भीमसेन, भारत सिंह, संतोष गुप्ता, गोपाल सदाना आदि, वूमेन इंटरप्रेन्योर विंग से रमन कपूर, कीर्ति बिजलानी, रेनू गुप्ता, रेखा विज, राजन जुनेजा, सोनिया गुप्ता, आयुषी कपूर, पूनम शर्मा, नीता वर्मा, यूथ विंग से कार्तिक कपूर, विपुल ईसरानी, अंशुल अरोड़ा, पार्थ गुप्ता, रिशू अरोड़ा, मयंक विज, चिन्मय श्रीवास्तव सहित सैकड़ों उद्यमी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद