रायबरेली में स्टार आइकॉनिक अवॉर्ड शो सम्पन्न, कलाकारों को मिला सम्मान

रायबरेली। पी.एफ.सी फिल्म्स एवं सुर म्यूजिक ग्रुप के बैनर तले रायबरेली के सेनानी होटल में भव्य “स्टार आइकॉनिक अवॉर्ड शो” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फिल्म, मॉडलिंग, डांस और संगीत की दुनिया से जुड़े उभरते कलाकारों को मंच प्रदान कर सम्मानित किया गया। शो का उद्देश्य प्रतिभाशाली कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर देना और उन्हें बॉलीवुड तथा मनोरंजन जगत से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता Shahbaz Khan मुख्य आकर्षण रहे। उनके साथ बॉलीवुड फिल्म निर्माता एवं निर्देशक प्रमोद गुप्ता, इवेंट ऑर्गेनाइजर नीरज कुमार तथा बॉलीवुड अभिनेता राजेंद्र कुमार राज विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके बाद रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस शो के माध्यम से छोटे शहरों और कस्बों के कलाकारों को एक बेहतर मंच देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें। कार्यक्रम में रायबरेली, लालगंज, कानपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए कलाकारों ने रैंप वॉक, कैटवॉक, डांस और सिंगिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। शो में कानपुर से आईं सुधा रानी, कमल राज, अंशु कमल, राजा सिंह, प्रीति गुप्ता और वंदना सचान ने मॉडलिंग रैंप शो में आकर्षक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं रायबरेली और लालगंज के बच्चों ने डांस और सिंगिंग परफॉर्मेंस देकर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। प्रतिभागियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को बॉलीवुड अभिनेता Shahbaz Khan और फिल्म निर्माता प्रमोद गुप्ता द्वारा “स्टार आइकॉनिक अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। बॉलीवुड अभिनेता राजेंद्र कुमार राज ने भी बच्चों और युवा कलाकारों को अभिनय से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स दीं। उनके अभिनय क्षेत्र में योगदान को देखते हुए उन्हें भी “बेस्ट एक्टर” के सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में उस समय खास उत्साह देखने को मिला जब अभिनेता Shahbaz Khan प्रतिभागियों के साथ मंच पर पहुंचे और लोकप्रिय गीत “बचना ऐ हसीनों लो मैं आ गया” पर थिरकने लगे। उनके साथ दर्शक भी उत्साह में झूम उठे और पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। शाहबाज खान और प्रमोद गुप्ता के साथ कलाकारों की मंचीय प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इवेंट ऑर्गेनाइजर नीरज कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्रामीण और छोटे शहरों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि हर कलाकार को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि वह अपने माता-पिता, अपने क्षेत्र और अपने शहर का नाम रोशन कर सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पी.एफ.सी फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली आगामी हिंदी वेब सीरीज में प्रतिभाशाली कलाकारों को काम करने का अवसर दिया जाएगा।
फिल्म निर्माता प्रमोद गुप्ता ने कहा कि वह वर्ष 2007 से रायबरेली, लालगंज, जगतपुर, बछरावां, ऊंचाहार और प्रतापगढ़ जैसे क्षेत्रों के कलाकारों को मंच प्रदान करते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य फिल्म और मनोरंजन जगत में नए चेहरों को अवसर देना और उन्हें सही दिशा प्रदान करना है।कार्यक्रम में एक विशेष ब्यूटी पार्लर एवं मेकअप सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट कृति त्रिपाठी अवस्थी ने प्रतिभागियों को मेकअप और ग्रूमिंग से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में सही प्रस्तुति और ग्रूमिंग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कृति त्रिपाठी कई बड़े सेमिनारों में अपनी विशेषज्ञता साझा कर चुकी हैं। अपने संबोधन में अभिनेता Shahbaz Khan ने कहा कि प्रमोद गुप्ता और नीरज कुमार जैसे लोग उभरते कलाकारों को नया मंच देकर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की होती है। उन्होंने समाज में भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए कहा कि लोगों को नफरत की दीवारें खड़ी करने के बजाय मिलजुलकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में नीरज कुमार, प्रमोद गुप्ता, राजेंद्र कुमार राज, राजा सिंह, अंशु कमल, कमल वर्मा, सिमरन सहित बड़ी संख्या में कलाकार, मॉडल, दर्शक और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम उत्साह, कला और मनोरंजन से भरपूर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद