CM विवेकाधीन कोष में फर्जीवाड़ा

भाजपा MLC के फर्जी लेटर पैड से ₹2.50 लाख स्वीकृत, मूलगंज में मुकदमा दर्ज

कानपुर। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से गंभीर बीमारी के इलाज के नाम पर आर्थिक सहायता लेने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह के नाम और उनके सरकारी लेटर पैड का दुरुपयोग कर 2.50 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत करा ली गई। मामला सामने आते ही प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मूलगंज के मखनिया बाजार निवासी मोहम्मद आदिल ने संतोष सिंह के नाम से फर्जी सिफारिशी पत्र तैयार कर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष में आवेदन किया था। शासन स्तर से आवेदन स्वीकृत होने के बाद 4 जून 2026 को ई-पेमेंट के जरिए 2.50 लाख रुपये लखनऊ स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।
मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा MLC संतोष सिंह ने मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायत कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की। इसके बाद अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने कानपुर पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई के निर्देश दिए। शासन के निर्देश पर मूलगंज थाने में आरोपी मोहम्मद आदिल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
मूलगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी चौथे चरण के कैंसर से पीड़ित है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जीवाड़े में कोई अन्य व्यक्ति, गिरोह या सरकारी कर्मचारी शामिल था या नहीं। मामले में अस्पताल रिकॉर्ड और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद