केडीए अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के शिवसेना जिलाध्यक्ष, कॉल रिकॉर्डिंग वायरल

कानपुर। शिवसेना यूबीटी के जिलाध्यक्ष शिवकुमार विश्वकर्मा ने कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) के अधिकारियों के कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल की है। वायरल ऑडियो में क्षेत्र में हो रहे कथित अवैध निर्माणों की शिकायत पर जानकारी लेने के दौरान सुपरवाइजर राजेश्वर और जिलाध्यक्ष के बीच तीखी बातचीत सामने आई है।
शिवकुमार विश्वकर्मा का आरोप है कि वह पिछले कई महीनों से क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों की शिकायत कानपुर विकास प्राधिकरण सहित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारी मामले को दबाने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि 26 मई 2026 से यह मामला लंबित है और इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल समेत कई विभागों में की जा चुकी है। साथ ही मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। इसके बावजूद कार्रवाई न होना अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि जब उन्होंने मामले की जानकारी लेने के लिए सुपरवाइजर राजेश्वर से संपर्क किया तो उन्होंने पहले कई तरह की बातें कर मामले को टालने का प्रयास किया और बाद में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। शिवकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात करती है, लेकिन केडीए के कुछ अधिकारी अपनी मनमानी कार्यशैली से सरकार की मंशा को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने सुपरवाइजर राजेश्वर की मोबाइल नंबर 8004522410 से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल करते हुए दावा किया कि इससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद