मोदी के 4399 दिन पूरे होने पर बड़े हनुमान मंदिर में हुआ हनुमान चालीसा पाठ

कानपुर पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद विश्व में नया कीर्तिमान बनाने के उपलक्ष पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ उनकी दीर्घ आयु की कामना की जिसके बात प्रसाद वितरण भी किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के नेतृत्व में देश के जशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 4399 दोनों तक लगातार जन सेवा करने का जो कीर्तिमान बनाया है उसका परचम देश में नहीं बल्कि पूरे विश्व में गूंज रहा है। प्रकाश पाल ने कहा कि आज भारत विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में चल रहा है जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में आज भारत का नाम बड़े गौरव से लिया जाता है यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होने कहां की लोकतंत्र के प्रति प्रधानमंत्री मोदी का विश्वास दिन पर दिन तेजी से बढ़ता रहा है यही कारण है कि जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ती है वहां पर जीत हासिल करती है जिसका ताजा उदाहरण बंगाल में देखा जा सकता है। आज पूरे देश में 22 राज्यों में बीजेपी की सरकार चल रही है क्या पार्टी के लिए काफी गौरव की बात है उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री देश की जनता को संबोधित करते हैं तो जनता के अंदर एक नया उत्साह आता है जिसके चलते आज पूरा देश नई तरक्कियों पर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निराला नगर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे पार्षद ,अवधेश त्रिपाठी, शुभम त्रिवेदी ,पंकज त्रिवेदी ,अभिषेक अवस्थी ,आशुतोष शर्मा, किरन पांडे ,नितिन गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र शुक्ला , करण सविता, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद