भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का तीन दिवसीय कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का प्रवास

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी 7 जून से 9 जून 2026 तक कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं औरैया जनपदों में संगठनात्मक बैठकों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों से संवाद तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
7 जून को कानपुर आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के बड़े भाई स्वर्गीय रामपाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके उपरांत वे कानपुर देहात में प्रबुद्धजनों से भेंट, पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक तथा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
जालौन जनपद में कार्यकर्ता परिचय बैठक, विशिष्ट जनों से संवाद तथा विधायक खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित “विधानसभा प्रीमियर लीग” पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
8 जून को झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में पुष्पांजलि, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों के साथ विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। इसके पश्चात ललितपुर में संगठनात्मक बैठकों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
9 जून को ललितपुर में दर्शन, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद पार्टी जिला कार्यालय में पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात औरैया जनपद में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक बैठकों में सहभागिता करेंगे।
कानपुर में पद्मश्री डॉ. अशोक साहू के आवास पर शिष्टाचार भेंट के उपरांत वे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष का यह प्रवास संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय दौरे में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल भी साथ रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद