सीटीआई नाले में मिला अज्ञात युवक का शव

कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन क्षेत्र स्थित सीटीआई नाले में शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नाले में शव उतराता देख स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई।
नाला गहरा होने के कारण पुलिस को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से सीढ़ी लगाकर राहत कार्य चलाया गया और काफी प्रयासों के बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों से पूछताछ शुरू की। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह हादसा, आत्महत्या या हत्या के बाद शव फेंकने का मामला है, इसकी पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद