योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर दादा नगर में हरित उत्सव

11 शहतूत के पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, फल वितरण और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और सेवा भावना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कोपेस्टेट चेयरमैन विजय कपूर तथा वरिष्ठ जननायक अजय कपूर की उपस्थिति में उद्यमियों द्वारा 11 शहतूत के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही श्रमिकों एवं राहगीरों को फल वितरित कर मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण अभियान से हुआ। मुख्य अतिथि अजय कपूर ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल वर्तमान समय की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में वर्षों से चल रहे वृक्षारोपण अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि उद्यमियों के सामूहिक प्रयासों से यहां प्रदूषण का स्तर काफी हद तक नियंत्रित रहा है।

अजय कपूर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का यह मॉडल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कोपेस्टेट चेयरमैन विजय कपूर एवं सभी उद्यमियों को साधुवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी और पर्यावरण हितैषी अभियानों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में हर वर्ष बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जाता है, ताकि औद्योगिक गतिविधियों के बीच पर्यावरण संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि उद्योग और पर्यावरण दोनों साथ-साथ चल सकते हैं, यदि सामूहिक जिम्मेदारी और जागरूकता के साथ कार्य किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों और राहगीरों को फल वितरित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। उपस्थित उद्यमियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुरेश पुरी, हरीश ईसरानी, पंकज गिरधर, नरेश पंजाबी, भीम सेन, श्याम बिजलानी, दिनेश कुशवाहा, अवधपाल सिंह, हरेन्दर सिंह डिम्पल, श्यामलाल मूलचंदानी, प्रेम राज, गुरविन्दर सिंह गप्पी, अशोक जुनेजा, पम्मी खन्ना, शरद शर्मा, अर्पित अवस्थी, प्रवीण विज दरोगा, शिशिर चौरसिया, राजकुमार वर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, जगदम्बा विश्वकर्मा, मनोज सक्सेना, अरविन्द पिपरसेनिया, प्रदीप माहेश्वरी, मयंक विज, चरनजीत सिंह नामी, यशपाल सचान, संतोष गुप्ता, प्रेम नारायण शर्मा, शिव कुमार प्रजापति, आर.एस. शुक्ला, हरिकिशन वर्मा, गोपाल मिश्रा, अंश चन्देल सहित बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद