कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कानपुर उत्तर द्वारा सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में फल वितरण, सोहर गायन, गुलगुले वितरण, वृक्षारोपण और आतिशबाजी कर जन्मोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डफरिन हॉस्पिटल से हुई, जहां सांसद रमेश अवस्थी और जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मरीजों को फल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई।
इसके बाद नवीन मार्केट स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशियां मनाईं। वहीं परेड चौराहे पर राहगीरों को गुलगुले वितरित कर उनका मुंह मीठा कराया गया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने स्वयं गुलगुले तलकर कार्यकर्ताओं के साथ वितरण किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिक्षक पार्क और नवीन मार्केट क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी कर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशियां भी मनाई गईं।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुरक्षा और सुशासन भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।
सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का जीवन राष्ट्रनिर्माण, सेवा और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में अनुराग शर्मा, अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, शिवांग मिश्रा, जन्मेजय सिंह, नवाब सिंह, सीमा एमबीए, पारस मदान, किरन तिवारी, प्रशांत त्रिपाठी, विनोद पाल, मोनेन्द्र राजपूत, वास्ते त्रिपाठी, रीता पासवान, प्रभाकर अवस्थी, शालिनी कटियार, रंजीता पाठक, सरोज सिंह, राधा सैनी, पूनम कंवर, अंजू श्रीवास्तव, पूजा तिवारी, आशीष बाजपेई, अनीता सोनी, अभिमन्यु सक्सेना, हर्षित श्रीवास्तव लाला, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, कौशलेन्द्र सिंह परिहार, अनुराग त्रिपाठी, सुरेश गुप्ता, मंजू त्रिपाठी, नर्मदा पांडे, जिशान अहमद और श्याम कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सेवा कार्यों के साथ मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन