शव रखकर रतनपुर चौकी के बाहर धरने पर बैठे परिजन

कानपुर। पनकी क्षेत्र के लापता किशोर सानू का शव मिलने के बाद सोमवार शाम मामला एक बार फिर गरमा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग रतनपुर चौकी पहुंच गए और चौकी के बाहर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
गौरतलब है कि सानू का शव रविवार को नहर से बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद भी परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया था। उस समय पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया था।
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का गुस्सा फिर भड़क गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। चौकी के बाहर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
स्थिति को देखते हुए पनकी समेत आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद